भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित कपूर जी द्वारा कैंट विधानसभा में कुमार मंडी क्षेत्र में कुम्हारों को अपना कार्य करने के लिए प्रोत्साहन करने हेतु एक जन जागरण अभियान चलाया जिसमें यमुना कॉलोनी वार्ड में स्थित कुमार मंडी में जाकर कार्य कर रहें कुमारो की चक व उनके कार्य क्षेत्र में उनसे मिलकर उनके मिटटी द्वारा किए जाने कार्य के लिए उनको प्रोत्साहित किया, इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद संजय सिंघल जी वह अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है.
अमित कपूर ने बताया की आज का युग प्लास्टिक और सिंथेटिक युग में इस प्रकार मिट्टी द्वारा बनाई जा रही इस प्रकार की कलाकृतियां जैसे दिए गुल्लक, मिट्टी के बर्तन, दिए आदि को प्रोत्साहन करना बहुत जरूरी है क्योंकि सिंथेटिक एवं प्लास्टिक चीजों से अनेकों बीमारियों का खतरा न केवल इंसानों पर बल्कि पृथ्वी पर रह रहें जीव जंतुओ और पर्यावरण पर भी इसका बहुत असर पड़ा है, श्री अमित कपूर ने बताया यह कुम्हार आज़ भी मिट्टी से कार्य करके पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें रहें है लेकिन मिट्टी की उपलब्धता व मिट्टी महंगी होने से इनके द्वारा बनाये जा रही चीजें प्लास्टिक के मुकाबले महेगी बिकती है. श्री अमित कपूर ने बताया आज़ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें रहें है वे भी स्वदेशी बनाओ स्वदेशी अपनाओ को बढ़ावा दें रहें हैं.
इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंघल जी ने बताया की कुम्हार की नयी पीढ़ी इस व्यवसाय को आगे बढ़ाना नहीं चाहती, उन्होंने बताया जो बच्चे पड़ लिख गए हैं वे मिट्टी का यह कार्य करना नहीं चाहते, जो सामान यह कुम्हार त्यार करते है उसको बेचने का उपयुक्त स्थान न होने की वजह से इनको फुटपाथ पर यार सड़क किनारे अपना सामान बेचना पड़ता हैं, जो समय-समय पर ट्रैफिक की वजह से इनको हटाना पड़ता है. कुम्हारो ने अमित कपूर और पार्षद संजय सिंघल का धन्यवाद दिया.