कैंट विधानसभा के वार्ड 33 कुम्हार मंडी में विधायक निधि से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक सविता कपूर ने किया शिलान्यास – hindikhabar24x7.com

कैंट विधानसभा के वार्ड 33 कुम्हार मंडी में विधायक निधि से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक सविता कपूर ने किया शिलान्यास

आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 33, कुम्हार मंडी में विधायक निधि से निर्मित होने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का माननीय कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का निरंतर विकास सुनिश्चित करना उनकी प्रतिबद्धता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *