विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई में सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास – hindikhabar24x7.com

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई में सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

मंगलवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सेलाकुई में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने श्री प्रवीण अग्रवाल के आवास से श्री संदीप जायसवाल के आवास होते हुए पुराने पोस्ट ऑफिस, सेलाकुई तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और नगर क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। जनसुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्रतिबद्धता है।

इस अवसर पर अनिल नौटियाल, हर्षवर्धन, नरगिस कश्यप, कल्पना कोहली, मनोज पवार, विनोद पाल, आशुतोष चौहान, रविंद्र रमौला, निखिल गुसाईं, महिपाल बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *