भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ महानगर पूर्व अध्यक्ष एवम नौसैनिक श्री बिमल नौटियाल, जी ने कहा कि कांग्रेस दवारा सैनिकों की हितों की बात करना हास्यास्पद ही नही, बल्कि छलावा व मूर्खता लगता है ।
यह वही कांग्रेस है जिसने 2014 मे सत्ता से बेदखल होते होते वन रैंक वन पेंशन के लिए 500 करोड का झुनझुना पकडाने की कोशिश की थी। जिसे श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार ने पूरी क्षमता से लागूकर सैनिको को उनके हक का तोहफा दिया।
यह वही कांग्रेस है जिसने उरी, बालाकोट मे सजीॅकल strike एवम आप्रेशन शिंदूर पर पश्न कर सेना के शौर्य व कर्तव्यनिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगाया था। यह वही कांग्रेस है जिसने सेनाध्यक्ष को गली का गुंडा कहा था।
कांग्रेस सैनिको को बरगलाने की पुरानी आदत से परहेज करे।
बतॅमान सरकार सेना का भरपूर सम्मान करती है एवम सेनाओं को अपनी सक्षमता, जाबांजी व देश की सुरक्षा को सुदृढ रखने के लिए पूर्ण छूट देती है।