एनएसयूआई का शर्टलेस प्रदर्शन: उदय भान चिब की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून में पुतला दहन, रिहाई की मांग

दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन में युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब जी की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड में भी गुस्सा फूट पड़ा है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नेगी के साथ आज 24 फरवरी को कांग्रेस भवन से एसलेहॉल चौक पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ शर्टलेस होकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा करने की मांग की।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि हम गांधी विचारधारा के लोग है महात्मा गांधी ने भी शर्टलेस होकर कई आन्दोलन किए है जो पूर्णतः सफल रहे हैं। देश में सरकार की इस प्रकार की तानाशाही नही चलेगी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास नेगी ने चेतावनी दी कि यदि युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान सागर सेमवाल, हरजोत सिह, सुधांशु अगरवाल, पुनीत, हनी, अल्तमस, मंथन एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *