आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 32, बल्लूपुर, देहरादून स्थित स्ट्रीट नंबर 3, राजेंद्र नगर में नव विकसित पार्क का भव्य उद्घाटन पार्षद कोमलदीप वोहरा तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा द्वारा क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया गया।
यह पार्क राजेंद्र नगर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनभावनाओं से जुड़ा एक “ड्रीम प्रोजेक्ट” था, जिसे कार्यकारी संस्था नगर निगम देहरादून द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस पार्क के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलेगा, जहां वे सुबह-शाम सैर, योग एवं अन्य गतिविधियां कर सकेंगे।
उद्घाटन अवसर पर पार्षद कोमलदीप वोहरा ने कहा कि “राजेंद्र नगर के विकास के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। यह पार्क केवल एक सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि “जनसहभागिता और स्थानीय निवासियों के सहयोग से ही ऐसे विकास कार्य संभव हो पाते हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा भाटिया, कमल कपूर जी, संजय शर्मा, मुकुल कुमार, रीता जी, खत्री जी, सर्वेश जी, विक्की नायक, महेंद्र शर्मा, सिंघल जी, वीके गुप्ता जी, रावेंद्र जी, खुराना जी, कवलजीत चड्ढा जी, त्रिपाठी जी, भट्टाचार्य जी, शर्मा जी, श्रीमती चावला जी, सचिन कुमार, गया प्रसाद, अनिल कुमार, सार्थक बत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के पश्चात क्षेत्रवासियों ने इस सौगात के लिए जनप्रतिनिधियों और नगर निगम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा जताई।