विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर केहरी गांव में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण - hindikhabar24x7.com

विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर केहरी गांव में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान करते हुए आज माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने प्रेमनगर केहरी गांव में विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया।

इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। सड़क एवं नाली निर्माण जैसे बुनियादी विकास कार्य क्षेत्र की स्वच्छता, सुगमता और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़कें, सुचारु जल निकासी एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक निधि के माध्यम से विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के संकल्प के अनुरूप क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *