आज वोट चोरी के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन - विपक्ष का हल्ला बोल - hindikhabar24x7.com

आज वोट चोरी के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन – विपक्ष का हल्ला बोल

देहरादून, 9 अक्टूबर: कथित वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर आज देशभर की तरह स्थानीय स्तर पर भी विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव विरेंद्र पोखरियाल ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने ये बयान दिए:

विरेंद्र पोखरियाल ने कहा –

“ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं, मुख्य चुनाव अभियुक्त हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इशारे पर वोट चोरी कराई गई है। हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच और CEC के इस्तीफे की मांग करते हैं।”

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा –

दिल्ली से लेकर देहरादून पुरा देश की जनता सड़कों पर है। पाप का घड़ा फोड़कर हमने बताया है कि लोकतंत्र में इस तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं होगी। CEC को तुरंत हटाया जाए।”

प्रदेश उपाध्याय लालचंद शर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त एनडीए के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने SIR घोटाला करके सरकार बनवाने में मदद की है, जो संविधान के विरुद्ध है।” कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने कहा कि “चुनावी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनता के मन में सवाल हैं। पारदर्शिता के लिए पुतला दहन सिर्फ प्रतीक है, असली लड़ाई मतदाता सूची को साफ करने और निष्पक्ष चुनाव कराने की है।”

प्रदर्शन मे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय प्रताप मल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल शाह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, अनिल बस्नेत, मुकेश चौहान, संजय कला, पार्षद रमेश कुमार मांगू, एडवोकेट आशीष कुमार, एडवोकेट विपुल नौटियाल, हेमंत उप्रेती, हरदीप सिंह लकी, संजय थापा, रितेश छेत्री,पीयूष जोशी, मोहन काला, गुरु चरण कौशल, नितिन चंचल, आशीष भट्ट,गौतम सोनकर, जगदीश धीमान,राजीव पुंज, सुमित खन्ना,आशीष देसाई, दीवान सिंह बिष्ट, विजय शाही, विनीत सिंह,संजय बिरला, राहुल शर्मा, कार्तिक बिरला, नितिन रावत, अनूप शर्मा, जूनियर रविंदर,सुनील कुमार,फैजल खान, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्ली वाला चौक कैंट विधानसभा क्षेत्र में ज्ञानेश कुमार का पुतला फुका ओर विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *