कर्नाटक के बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव की घटना अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण एवं हिंदू समाज की आस्था पर आघात करने वाली है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर रघुवंशी जी के आदेशानुसार एवं महानगर अध्यक्ष श्री मंजीत भट्ट जी के निर्देशानुसार , युवा शिव सेना, देहरादून द्वारा इस गंभीर विषय पर जिलाधिकारी सविन बंसल, देहरादून को ज्ञापन सौंपा गया, जिसे उनकी ओर से अपर नगर मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह द्वारा प्राप्त किया गया जिसमें दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।
युवा शिव सेना स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि यदि संबंधित राज्य सरकार द्वारा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्यवाही नहीं की जाती है, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
युवा शिव सेना सदैव राष्ट्रहित, हिंदू अस्मिता एवं कानून व्यवस्था के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
युवा शिव सेना, देहरादून के महानगर उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज करोड़ों हिंदुओं की आस्था और गौरव के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। यदि सरकार कार्रवाई में ढिलाई बरतती है तो युवा शिव सेना सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी।
उपस्थित प्रमुख लोगों में मुख्यतः , राजीव कुमार, आयुष पासवान, राहुल एवं दीपक धीमान शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त आदि सहित अनेक शिवसैनिक भी उपस्थित रहे।