कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद कांवली शाखा के होली मिलन समारोह का भव्य शुभारम्भ, गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद कांवली शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सविता कपूर, मुख्य अतिथि श्री नीरज पंत, विशिष्ट अतिथि श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, श्री रजनीश त्रिवेदी, श्री आदित्य चौहान, श्री जोगेन्दर पुण्डीर, तथा रेनू घेल व शाखा अध्यक्ष भारती पाण्डे ने संयुक्त रूप से की.
शाखा की सदस्यों ने पारंपरिक रूप से चीर बंधन की प्रस्तुति के साथ बीना जोशी, रमा, बीना भट्ट, कमला पंत, कमला जोशी,प्रेमलता बिष्ट,भारती पांडे, दया बिष्ट, बबीता शाह,पुष्पा पंत ने सिद्धि करो महाराज होली के दिन में….गणपति, गौरा महेश को मनाया. एजीएम की प्रतिभा श्रीवास्तव के छात्र, छात्राओं ने ‘गणेश व सरस्वती वंदना ‘तथा होली नृत्य प्रस्तुति से रंग जमाया, सुरभि डांस अकादमी के छात्राओं ने ‘मनमोहन खेले होली ‘से मंत्रमुग्ध किया. निशा मार्कंडेय के छात्रों ने ‘दिगंबर होली खेले मशाने में’ प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी. सोनल डांस अकादमी की छात्राओं ने ‘जग नंदिनी..’.स्तुति गीत द्वारा होली प्रस्तुति देकर सम्मोहित किया.
शिवालिक पुरम,कांवली विवेक विहार की, बसंत विहार, यमुना कालोनी की महिलाओं ने पारंपरिक होली…आओ ब्रजराज, नवल बसंत…, अवध पुरि में….,अजब होली खेले हमारे भोले बाबा….
चित्रांशी ने योग नृत्य की एकल प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी.
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, केन्द्रीय महासचिव गोविन्द पाण्डे,सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव व कांवली शाखा संरक्षक के. सी. जोशी, पी सी लोशाली,शोभन सिंह ठठोला,कार्यक्रम संयोजक चंद्र किशोर पंत, दीपक पाण्डेय, उमा कोठारी, डा. ललिता लोहानी, मीनाक्षी लोहानी,रमेश भंडारी, जगमोहन बिष्ट, रमेश पाण्डेय, तारा कोरंगा, हरीश महेरा, प्रीती खेतवाल, डा कमला पंत, चंद्रशेखर तिवारी,भूपेंद्र सिंह डसीला, आशा जोशी व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *