राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला के समर कैम्प में बच्चों ने सीखी भारतीय भाषाएं, योग और जूडो

राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में आयोजित समर कैम्प के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न रचनात्मक एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कैम्प में बच्चों को भारत की विभिन्न भाषाओं का ज्ञान, प्रार्थना अभ्यास, पौराणिक खेल, पीटी, योग एवं जूडो का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समर कैम्प के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कैम्प का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

समर कैम्प में अध्यापक एवं कैम्प प्रभारी मन मोहन बहुगुणा, अध्यापिका श्रीमती सुनीता खंडूरी तथा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने बच्चों को प्रशिक्षण देकर उनका मार्गदर्शन किया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और मानसिक एवं शारीरिक सुदृढ़ता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *