इंडियन किसान यूनियन व भारतीय सर्व समाज महासंघ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि

इंडियन किसान यूनियन तथा भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकुमार वालिया ने आज यहां उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शिमला बाईपास पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की I
इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार ग्वालियर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी पूरे देश के एक ऐसे जन-जन के नेता थे जिन्होंने देश के लिए हर वर्ग समाज के हितों को लेकर हृदय से कार्य किया I उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी ने देश के किसानों को हमेशा ही भरपूर सम्मान और स्नेह देते हुए उनको खुशहाल रखा I यही कारण है कि पूरा देश आज भी चौधरी चरण सिंह जी को मन हृदय से याद करता है I श्री रामकुमार वालिया ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी देश के सर्वोपरि नेता थे I उन्होंने देश को वह सब कुछ दिया जिसकी देश को आवश्यकता थी I
स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में श्री रामकुमार वालिया जी के अलावा भारतीय सर्व समाज महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष करम सिंह सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए I इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय सर्व समाज महासंघ के महानगर अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा, अमन सिंह, मोहम्मद खालिद, दुष्यन्त कुमार आदि उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *