मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के उत्तराखंड आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नितिन नबीन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में उनके आगमन को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन अपने प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ मंत्रियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में भी सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *