वार्ड 40 सीमाद्वार शास्त्री नगर फेस 2 में विधायक निधि से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

कैंट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड संख्या 40 सीमाद्वार शास्त्री नगर फेस 2 स्थित सनराइज वाली गली में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या के समाधान हेतु विधायक निधि से सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। लंबे समय से खराब स्थिति में पड़ी इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा में सड़क, पेयजल, जल निकासी एवं अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। जनता की आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय पार्षद श्री विनोद रावत जी कमल गोरख, गोविंद सिंह, श्री प्रेम बल्लभ पंत, श्री देव सिंह पटवाल, पंडित संतोष खंडूरी, पवन सिंह बिष्ट, श्रीमती कृष्णा सिंह, श्री नरेश कुमार जी। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक श्रीमती सविता कपूर का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *