आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 44, पटेल नगर में विधायक निधि से बनाए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल, सीवर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करते हुए कैंट विधानसभा को बेहतर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक श्रीमती सविता कपूर जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सीसी सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।