डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न

वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पांडे जी के टर्नर रोड स्थित वेलमेट हॉस्पिटल के निकट कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री वासुदेव जखमोला जी ने की।

बैठक में 18 धर्मपुर विधानसभा के विधायक श्रीमान विनोद चमोली जी ने बूथ सशक्तिकरण एवं एस.ए.आर. प्रक्रिया पर गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। इस अवसर पर नवीन दायित्व प्राप्त दर्जा राज्य मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह कंडारी जी, श्रीमती अनुराधा ध्यानी वालिया जी तथा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त सह-संयोजक श्री अनंत सागर गिरी जी का पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

बैठक में संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री श्री राजकुमार भास्कर जी द्वारा किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *