विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और धरती को बचाने के लिए प्रेरित करना है।
पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग से धरती को नुकसान पहुँच रहा है। पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।
पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में अमेरिका से हुई थी। इसके संस्थापक गेलॉर्ड नेल्सन थे, जिन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक आंदोलन शुरू किया। आज यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, अमरनाथ कुमार, शम्भू शुक्ला, जे पी किमोठी, गगन चावला, राजेश बाली, पूजा खुराना, जितेंदर तथा राजकीय सरकारी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ परमार्थ जोशी, डॉ नरेश गुप्ता, किरण तथा अस्पताल के समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।