कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में छात्र संघ चुनाव को लेकर के गठित की गई समन्वय समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समन्वय समिति के अध्यक्ष विरेंद्र पोखरियाल के साथ देहरादून महानगर के वरिष्ठ कांग्रेस जन और छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी एवं पूर्व छात्र नेताओं ने प्रतिभाग किया, बैठक में 29 तारीख को होने वाले छात्र संघ के चुनाव को लेकर के विचार विमर्श किया गया की किस प्रकार छात्र संघ चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रत्याशियों को विजय दिलाई जाए इस संबंध में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप मल ने सभी छात्र नेताओं को 28 तारीख को 29 तारीख को अपनी उपस्थिति यथायोग्य यथा स्थान पर दर्ज करने का आवाहन किया, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अजीत रावत ने दो दिन के लिए सघन प्रचार प्रसार अभियान चलाने पर जोर दिय.
जिसमें महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में वह हॉस्टल इत्यादि में छात्रों तक पहुंचने पर बल दिया, एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने आवश्यकता प्रकट की की वरिष्ठ छात्र नेताओं का समन्वय वर्तमान छात्र नेताओं के साथ प्रभावी रूप से बना रहे जिससे चुनावी समय में आने वाली समस्याओं का निदान तुरंत गति से हो सके बैठक में उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्याय श्री लालचंद शर्मा ने कहा सांगठनिक स्तर पर भी सभी वार्ड अध्यक्षों को भी आवाहन किया जाए की 29 तारीख को होने वाले छात्र संघ चुनाव में नची के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए अपना अपना सहयोग प्रदान करें बैठक में सभी को सम्बोधन करते हुए समन्वय समिति के अध्यक्ष पोखरियाल ने कहा की चुनावी वर्ष में डी ए वी महाविद्यालय का चुनाव पार्टी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए सभी लोग आपसी समन्वय के साथ हर प्रकार से एनएसयूआई की प्रत्याशी को जीतने का प्रयास करें नवी का प्रत्याशी घोषित हो चुका है नामांकन हो चुका है, 29 सितम्बर को मतदान होना है.
इसलिए पार्टी संगठन सभी कांग्रेस जनों से एवं एनएसयूआई युवा कांग्रेस सेवा दल महिला कांग्रेस सहित सभी अनुसांगिक संगठनों से अपेक्षा करता है की सभी लोग एनएसयूआई को विजय दिलाने के लिए अपना अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे वीरेंद्र पोखरियाल ने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्षों ओमप्रकाश सती, संग्राम सिंह पुंडीर, पंकज छेत्री, महिपाल शाह, अजय नेगी, पूर्व महासचिव प्रकाश नेगी सहित पूर्व छात्र नेता प्रशांत खंडूरी नवीन रमोला संदीप चमोली,आयुष सेमवाल, श्याम सिंह चौहान, अंकित बिष्ट, सौरभ ममगाई व नेताओं को सदन चुनाव प्रचार प्रसार अभियान पोलिंग व छात्रों के साथ समन्वय स्थापित करके जीत सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 28 व 29 सितंबर को डी ए वी महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव हेतु समन्वयक नियुक्त किया l बैठक में जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत, उमेश कुमार, विकास शर्मा, हरदीप सिंह (लक्की ),नितिन रावत, आयुष गुप्ता,अभिषेक डोबरियाल,मुकेश चौहान, डी पी सिंह,मदन नेगी, आदि उपस्थित थे