एबीवीपी के “परिसर-परिसर वंदे मातरम्” अभियान के तहत 160 से अधिक शिक्षण संस्थानों में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), उत्तराखंड प्रांत द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “परिसर-परिसर वंदे मातरम्” अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 160 से अधिक महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रकट किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं समर्पण का संदेश दिया गया।

एबीवीपी के ने प्रदेश मन्त्री यशवंत पंवार ने कहा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह गीत केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि देशभक्ति, त्याग और एकता की भावना का प्रतीक है। आज भी यह हमें अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण और कर्तव्य की याद दिलाता है। हम सभी का दायित्व है कि हम इस अमर भावना को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। वंदे मातरम्!”

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना तथा भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रमों के सफल आयोजन में स्थानीय इकाइयों का विशेष योगदान रहा और प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *