प्रेमपुर माफी में सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास एवं गंगा विहार मै पुलिया-सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण – hindikhabar24x7.com

प्रेमपुर माफी में सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास एवं गंगा विहार मै पुलिया-सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण

कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 31 कौलागढ़ स्थित प्रेमपुर माफी क्षेत्र में आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास एवं गंगा विहार पुलिया-सड़क निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि पूरी कैंट विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत सीवर लाइन की सुविधा उपलब्ध कराना उनका प्रारंभ से ही प्रयास रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सीवर लाइन के कार्य कराए गए हैं। आवास विकास कॉलोनी, चमन विहार, भागीरथीपुरम एवं कौलागढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइन से संबंधित कार्य पूर्ण कराए गए हैं तथा आवश्यकतानुसार नए कार्य भी किए जा रहे हैं।

श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली, पुलिया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा गंगा विहार एवं शांति विहार क्षेत्र में भी सड़क निर्माण एवं विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद समिधा गुरुंग, नवल थापा, पुष्कर थापा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *