उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में 23 मार्च को हुई हिंसक घटना के विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), जिला कमेटी देहरादून ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने यूनिवर्सिटी में हुई घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प में एक छात्र की मौत ने शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
SFI ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीतियों के कारण समाज में “अपने–गैर” की भावना और क्षेत्रवाद बढ़ा है, जिसका असर अब विश्वविद्यालयों में भी दिख रहा है। संगठन के अनुसार गुटबाज़ी और बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप से छात्रों में भय का माहौल बन रहा है।
ज्ञापन में SFI ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गुटबाज़ी व क्षेत्रवाद पर रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने एस एफ आई के प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
इस दौरान संगठन के राज्य सचिव शैलेंद्र परमार,जिलासचिव अय्याज खान, कनिका, नूर, अमन और शिवम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।