प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी का सरकार पर हमला, बोले– विधानसभा सत्र रहा केवल खानापूर्ति

विधायक आवास में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने सरकार पर आरोप लगाए कि सत्र के दौरान सरकार में गंभीरता का अभाव रहा और संवैधानिक एवं लोकतान्त्रिक अधिकारों का उल्लघन किया और सत्र केवल खानापूर्ति मात्र रहा ।उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस मुखर होकर सरकार को घेरती रही । उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र को संविधान की अनुसूची 5 में शामिल कर जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जाय ।जिस तरह की भौगोलिक परिस्थियां लोक संस्कृति रहन सहन वेश भूसा पहनावा देवी देवता वाद्य यंत्र बोली भाषा हमें जनजाति का दर्जा देता है सदन में संकल्प पढ़ा गया जिसे केंद्र को भेजा गया। देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय मार्ग पर लच्छी वाला टोल प्लाजा जिससे पहाड़ के लोग नाम मात्र को ही गुजरते है और टोल टेक्स अदा करते हैं ये क्षेत्र राजाजी राष्ट्रीय वन पार्क का हिस्सा है और हाथी बहुल क्षेत्र है टोल प्लाजा की वजह से जंगली जानवर शोर शराबे गाड़ियों की वजह से आक्रमक हो जाते हैं जिससे वहाँ पर कई घटनाएं ऐसी हो चुकी है जिससे जान माल की हानि भी हुई है ।

सदन में ये संकल्प प़ढा गया केंद्रीय विषय होने की वजह से इसे केंद्र सरकार को भेजा जायेगा । टिहरी में मेडिकल कालेज को भूमि उपलब्ध हैं व टीएचटीडीसी पैसा देने को तैयार है लेकिन सरकार स्वीकृति नही दे रही।उन्होंने कहा की डोबराचाटी से मोटणा सड़क का होट मिक्स डामरीकरण के सवाल पर सरकार का जवाब वित्तीय स्थिति पर निर्भर करेगा जो कि टिहरी बाँध प्रभावितो के बलिदान से ही परियोजना का निर्माण हुआ सरकार को शीघ्रता से कार्य करना होगा । कैग रिपोर्ट में बडे पैमाने पर भ्र्ष्टाचार का खुलासा हुआ है जो कि उत्तराखंड के चेहरे पर बदनुमा दाग है जो कि प्रदेश की दशा दिशा तय करेगी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि भाजपा अपने गिरेबान में झांके और अनर्गल बयान बाजी से बाज आए ।उन्होंने कि भाजपा को प्रदेश के मुलभूत आवश्यकताओ से ध्यान भटका रही है जिसे जनता भली भांति समझ चुकी है जिसका जवाब आने वाले समय मे जनता देगी। इस अवसर पर प्रताप नगर के कांग्रेस नेता राजेश रावत भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *