बुद्धा टेंपल क्लेमेनटाउन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम पूज्य दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव

क्लेमेनटाउन स्थित बुद्धा टेंपल में रविवार को परम पूज्य दलाई लामा जी का 91वां जन्मदिन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा परम पूज्य दलाई लामा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और विश्व शांति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दलाई लामा जी के करुणा, अहिंसा, प्रेम और मानवता के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना में भाग लेकर विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होने की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता महेश पांडे, सरदार इंदरपाल सिंह कोहली, राजेश मित्तल, शिव गोयल, मनोज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने परम पूज्य दलाई लामा जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *