आज चेन्नई में देहरादून क्लेमेनटाउन निवासी कैप्टन आर पी भट्ट जी के बेटे अभिषेक भट्ट ने एक साल की कड़ी ट्रेनिंग करके सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया।
सिट्रस संस्था के संरक्षक महेश पाण्डे ने कहा देहरादून क्लेमेनटाउन के अभिषेक भट्ट ने उत्तराखंड की गौरव शाली परंपरा देश सेवा को ही अपना करियर बनाया इसके लिए उनके माता पिता को बधाई।