उत्तराखंड के होनहार बेटे मृदुल जोशी ने भारतीय वायु सेना (IAF) में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे प्रदेश और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। हैदराबाद के डिंडिगुल स्थित वायु सेना अकादमी (AFA) के परेड ग्राउंड में आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (CGP) के दौरान उन्होंने आधिकारिक रूप से कमीशन प्राप्त किया।इस गौरवपूर्ण अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने पासिंग आउट परेड की सलामी ली और मृदुल जोशी सहित युवा सैन्य अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।