करोड़ों की सड़क बनी पार्किंग स्थल, 9 महीने बाद भी नहीं शुरू हुई आवाजाही

करोड़ो रुपए लागत से बनी सड़क आ रही पार्किंग के काम- कौलागढ वार्ड में करोड़ो रुपए की लागत से कैनाल चौक (एफआरआई गेट के पास) से नींबूवाला तक सड़क का निर्माण किया गया लेकिन निर्माण के आठ-नौ महीने बाद भी इस पर आवाजाही शुरू नही हो पायी है फिलहाल ये सड़क पार्किंग,रेत बजरी का काम करने वाले सप्लायरों का सामान रखने और कूडा डंपिंग करने के लिए इस्तेमाल हो रही है सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए सरकार द्वारा करोडों रुपए खर्च किये गए जिसमें सड़क निर्माण से लेकर बिजली के खंबो की सिफ्टिगं पेडों का ट्रांसप्लांट कटान नाली निमार्ण डिवाइडर इत्यादि कार्य किये गये लेकिन निर्माण के आठ नौ माह बाद भी इस पर आवाजाही शुरू नही हो सकी है सप्लायरों द्वारा इस सड़क पर रेत बजरी की गाडियां लोडिंग अनलोडिंग करने से सड़क दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है करीब 600-700 मीटर सड़क पर गाडियां पार्क है कुडे का ढेर लगा हुआ है लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनायी गयी इस सड़क का बहुत बुरा हाल है अगर इस सड़क पर जल्द आवाजाही शुरू नही की गयी तो करोड़ो रुपए का डूबना तय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *