दून वैली व्यापार मंडल की पटेल नगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

पटेल नगर कार्यालय में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल, पटेल नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। बैठक का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन, संरक्षक श्री राम सिंह, संरक्षक श्री हरीश आनंद एवं संरक्षक श्री अजेय कथूरिया की अध्यक्षता में हुआ।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने अमरदीप सिंह (बींकू) एवं उनकी समस्त टीम को पिछले सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सर्वसम्मति से एक बार पुनः नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया:

1. अध्यक्ष: श्री अमरदीप सिंह (बींकू)
2. महामंत्री: श्री दीपक चांदना
3. उपाध्यक्ष: श्री सुमित कुमार
4. मंत्री: श्री सचिन कथूरिया
5. कोषाध्यक्ष: श्री मनोज सूरी
6. मीडिया प्रभारी: श्री प्रवीन माटा
7. ⁠मंत्री : श्री दीपक पाराशर

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अमरदीप सिंह (बींकू) ने उपस्थित सभी व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं और मेरी पूरी टीम सदैव आप सभी व्यापारियों के साथ खड़ी है। पटेल नगर का हर एक व्यापारी हमारा परिवार है। इस परिवार को हम और मजबूत करेंगे और शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।”

बैठक में व्यापारियों के कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन ने अपने संबोधन में बताया कि कुछ दिन पूर्व वे जीएसटी कार्यालय में एक बैठक में सम्मिलित हुए थे। वहाँ उन्होंने व्यापारियों के हित में दो महत्वपूर्ण सुझाव रखे:
1. जो व्यापारी नियमित रूप से जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं, सरकार द्वारा उनका 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा किया जाना चाहिए, ताकि व्यापारी की असामयिक मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
2. यदि किसी व्यापारी की दुकान में आगजनी होती है, तो जीएसटी बिल के आधार पर जले हुए माल की क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “हमारा सदैव यही प्रयास रहता है कि व्यापारी, जो हजारों लोगों को रोजगार देता है, उसकी भी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो। उसके परिवार को भविष्य में दर-दर की ठोकरें न खानी पड़ें और उसकी मेहनत व्यर्थ न जाए।” अंत में उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और आश्वस्त किया कि भविष्य में हर परिस्थिति में वे व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर युवा महामंत्री दिव्य सेठी, वीके हार्डवेयर, रोहन, बृजेश भाटिया, मनीष भाटिया, गुरबचन सिंह, संतोष, रूपेश सूरी, विक्की खंडूजा, पवन मेहंदीरत्ता, सुरेंद्र ध्यानी, अमन गुलाटी सहित पटेल नगर के सैकड़ों व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *