नागथात में मुख्यमंत्री को सौंपा गया पीआरडी जवानों की समस्याओं का ज्ञापन

आज प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के पदाधिकारियों ने नागथात में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा प्रदेश के लगभग 11,000 पीआरडी जवानों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपकर उनकी पीड़ा से अवगत कराया।
संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष पीआरडी जवानों की लंबे समय से लंबित मांगों एवं उनकी सेवा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा शीघ्र समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व बेरोजगार संघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट, जिला अध्यक्ष नवीन सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद तोमर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर तोमर, राहुल कुमार, रिंकू सिंह ,चमन तोमर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के हजारों पीआरडी जवान वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं और सरकार से उनके हितों में शीघ्र निर्णय लिए जाने की अपेक्षा रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *