डालनवाला में पानी और सीवर संकट गहराया, लोगों में रोष

डालनवाला क्षेत्र में पेयजल और सीवर की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण जगह-जगह सीवर का पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर फैल रहा है, जिससे गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।

स्थिति यह है कि कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन में सीवर का दूषित पानी मिल रहा है, जिसके कारण लोग मजबूरी में अस्वच्छ पानी का उपयोग कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बलबीर रोड, तेज बहादुर रोड,द्रा रोड, पुराना रास्ता, मोहिनी रोड और हरिश चौक की गली सहित कई इलाकों में हालात बेहद खराब हैं।

क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों की तुरंत मरम्मत और स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *