वैली एनक्लेव, कैनाल रोड, जाख़न स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीचों–बीच एक शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने पांचवें दिन भी अपना धरना जारी रखा। रिहायशी इलाके में इस तरह असंवैधानिक रूप से खोले जा रहे ठेके के विरोध में महिला शक्ति ने जोर दार नारे बाजी करी।
आज धरने में श्री लाल चंद शर्मा जी, श्रीमति आशा शर्मा डोबरियाल, श्रीमति उर्मिला ढोंडियाल, श्रीमति सोनिया आनंद रावत एवं पार्षद डॉ अरविंद चौधरी ने भी इस घनी आबादी के बीच ठेके खोले जाने पर नाराज़गी दिखाई और इसे दुर्भाग्य पूर्ण बताया। जहां एक और देवभूमि उत्तराखंड मेंचारों धाम के कपाट खुल रहे हैं वहां ये गली गली में शराब के ठेके नहीं खोले जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि जब तक यह ठेका बंद नहीं होगा तब यह शांतिपूर्ण धरना इसी प्रकार चलता रहेगा।
धरने में राजलक्ष्मी काला, रेनू नवानी, बीना रौतेला, संपति गोसाईं, ममता, रश्मि धामी, फरिया अख्तर, रुखसाना आदि उपस्थित रहे।