45वें दिन भी जारी राज्य आंदोलनकारी आश्रितों का क्रमिक अनशन, सरकार से अब तक नहीं मिला आश्वासन

पिछले दो वर्षों से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे राज्य आंदोलनकारी आश्रितों काउत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वाधान में शहीद स्मारक देहरादून में धरना प्रदर्शन / कर्मिक अनशन आज लगातार 45 वें दिन भी जारी रहा।

आज 45 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार से कोई आश्वासन नहीं मिला….45 वें दिन क्रमिक अनशन मे उत्तरकाशी से पंकज सिंह रावत और रामनगर से नवीन नैथानी बैठे। 45 दिन के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अत्यधिक बारिश की कारण आंदोलन बहुत संघर्षशील हो ता जा रहा और सरकार ने इस मामले में एक कैबिनेट उप समिति बनाने की घोषणा की तो थी गत दिनों पर अभी तक उस घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ। पहले से बहुत विलंब हो चुका है सरकार शीघ्र वंचित अभ्यर्थियों को कैबिनेट उप समिति बनाकर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करें।

समर्थन देने वालों में आज राम किशन, शैलेश सेमवाल, मनोरथ प्रसाद ध्यानी, विनोद असवाल, प्रभात डंडरियाल, सुरेश कुमार,महेश कुमार, संगीता सेमवाल, डी पी नैथानी,दर्शन देवी, सावित्री पंवार, उपेंद्र प्रसाद सेमवाल, मोहन सिंह खत्री, सरदार पप्पू खान , हरिप्रकाश शर्मा, अंबुज शर्मा आदि पहुंचे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *