कांग्रेस ने अमर मेहता को दी भावभीनी अंतिम विदाई, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री अमर मेहता जी को नम आंखों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय अमर मेहता जी का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और सेवा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका असामयिक निधन उत्तराखंड कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

उत्तराखंड कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *