कुमाऊँ केसरी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा

कुमाऊँ केसरी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा उत्तराखंड के गौरव पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के निर्माण तक उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और जनकल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी। उन्होंने देश की एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का व्यक्तित्व दूरदर्शी नेतृत्व, सादगी और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक आदर्श एवं संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से पंत जी के विचारों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्षद प्रमोद गुप्ता, निखिल कुमार, वीरेन्द्र बिष्ट, प्रियांश चाबड़ा, अर्जुन रावत, सुनील कुमार बंगा, नितिन विपाशा, प्रियांशी शर्मा, नितिन रावत एवं संजय काला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के बताए मार्ग पर चलने तथा जनहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *