भाजपा नेता राजेश परमार जी सर्वप्रथम तीन बार लगातार भारूवाला ग्रांट के प्रधान पद पर निर्वाचित हुए,तत्पश्चात वे जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए,फिर ग्रामीण क्षेत्रों का नगर निगम में विलय होने से वे वार्ड 79 से पार्षद निर्वाचित हुए। भाजपा नेता महेश पांडे ने कहा कि राजेश परमार जी अपने सौम्य व्यवहार और सभी के सुख दुख में शामिल होने के लिए याद किए जाएंगे।
राजेश परमार जी के परिवार में उनके बेटे अभिषेक परमार जी भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर है और उनकी एक बेटी विवाहित हैं। राजेश परमार जी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी, विधायक विनोद चमोली जी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने गहरा शोक जताया है।