देहरादून महानगर के डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर की शिक्षा डॉ बबीता सहोत्रा अपने शिक्षक के दायित्व के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रही है विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही वे समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है
डॉ बबीता विशेष रूप से उन बच्चों पर ध्यान देती है जिन्होंने किसी कारणवश बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी है वैसे बच्चों को प्रेरित कर पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करती है तथा उन्हें अपने ही क्षेत्र के नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश दिलवाने में मदद करती है
हर शनिवार को वह अपने घर पर आसपास की बस्तियों के बच्चों को एकत्रित करने संस्कार नैतिक शिक्षा और जीवन मूल्य की शिक्षा देती है इसके साथ ही समाज की जरूरतमंद महिलाओं जैसे विधवा विकलांग और परित्याग महिलाओं की पेंशन लगवाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण के माध्यम से कई जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलवाई जिसके परिणाम स्वरुप कुछ महिलाओं ने अपने घर में ही छोटे-छोटे रोजगार जैसे नमकीन बनाना अचार बनाना अधिकारी शुरू किया जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके
सितंबर 2025 में आई आपदा के दौरान बिंदल नदी क्षेत्र में लोगों की मदद करते समय उनका पैर भी फैक्चर हो गया फिर भी उन्होंने सेवा कार्य जारी रखा उन्होंने माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिला प्रशासन के माध्यम से लगभग 40 परिवारों को आर्थिक सहायता दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया
बस्ती के लोग उन्हें स्नेहपूर्वक बुआ के नाम से जानते हैं किसी गरीब कन्या के विवाह में सहायता करनी हो किसी बीमार व्यक्ति का इलाज करवाना हो या किसी जरूरतमंद की मदद करनी हो डॉ बबीता सहोत्रा हमेशा सबसे आगे खड़ी दिखाई देती है
शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा का यह समर्पण उन्हें समाज में प्रेरणादाई व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है