चंद्रबनी में धारा-4 समाप्त कर मालिकाना हक देने की मांग, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में ग्रामीणों की पदयात्रा – hindikhabar24x7.com

चंद्रबनी में धारा-4 समाप्त कर मालिकाना हक देने की मांग, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में ग्रामीणों की पदयात्रा

धारा 4 समाप्त करने मालिकाना हक देने की मांग। आज चंद्रबनी क्षेत्र नगर निगम देहरादून के अंतर्गत धारा ४ समाप्त करने को लेकर व मालिकाना हक देने की मांग को लेकर आज चंद्रबनी क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया जो की परेड ग्राउंड से जिला अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर माननीय राज्यपाल महोदय वह माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें कहा गया कि चंद्रबनी क्षेत्र में 5000 परिवार पिछले 60 वर्षों से अधिक से निवासरत हैं जो भूमि धारा ४ की भूमि है.

इसमें धारा चार् को समाप्त और मालिकाना हक देने की मांग की गई वह आशा रोडी रेंज के क्षेत्राधिकारी को हटाने की मांग भी की गई जिसमें कहा गया कि उनके द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है इस अवसर पर क्षेत्रीय पारषद श्रीमती सुमन बुटोला अजय गोयल पूर्व ग्राम प्रधान मोहबेवाला श्रीमान भगवान सिंह बिष्ट अनिल ढकाल विलोचन प्रसाद शर्मा विकास कश्यप अनीश भटनागर राधा गुप्ता पुष्पा भंडारी भगवान सिंह अनूप चौहान देवेंद्र कोठारी मनोज कोठारी राधेश्याम कश्यप कर्म सिंह पवार रामपाल सिंह राठौड़ सुखपाल कोली राकेश कुकरेती मनोज पंत महेश घोष रेखा देवी रीना गौड़ कृष्ण पाल मनीष थापा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *