महंत देवेंद्र दास महाराज से मिले चकराता विधायक प्रीतम सिंह, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर की गई चर्चा – hindikhabar24x7.com

महंत देवेंद्र दास महाराज से मिले चकराता विधायक प्रीतम सिंह, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर की गई चर्चा

कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने दरबार साहिब में महंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुलाकात के दौरान प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति तथा आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर दोनों के बीच उत्तराऽंड में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *