आज वसुंधरा गार्डन वेडिंग पॉइंट, बालावाला में बद्री-केदार सहयोग समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर आत्मीयता, अपनत्व और सामाजिक समरसता के अद्भुत भावों का अनुभव हुआ। होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकता के सशक्त संदेश का उत्सव है, और इस पावन अवसर पर सभी वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के क्षण साझा कर हृदय अत्यंत आनंदित हुआ। सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएँ त्रिवेंद्र जी ने अपने संबोधन में दी।
इस अवसर पर आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद हरिद्वार लोकसभा त्रिवेंद्र सिंह रावत जी,डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला,प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत
समिति अध्यक्ष राजपाल सिंह रावत,अशोकराज पंवार,सविता पंवार,सौरभ नौडियाल, संजय चौहान,खेमराज उनियाल, ममता नयाल, पुष्पा भारद्वाज करन रावत, बबिता रावत, प्रमिला उनियाल, रेखा बिंजोला, सरिता रावत सहित अनेक सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।