केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: एक और महिला का शव बरामद, हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड उत्तरकाशी पहुंचाया गया – hindikhabar24x7.com

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: एक और महिला का शव बरामद, हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड उत्तरकाशी पहुंचाया गया

केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में संचालित सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF व NIM की टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान एक और शव बरामद किया गया, जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी पहुंचाया गया।

इस प्रकार अब तक रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 04 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 02 पुरुष एवं 02 महिलाएं शामिल हैं।

सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में SDRF की टीमें अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *