अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का हल्लाबोल – hindikhabar24x7.com

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का हल्लाबोल

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए स्पष्ट कहा, “जब तक सीबीआई (CBI) जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत कुमार को सिक्किम का राज्यपाल नहीं बनाना चाहिए था।” उन्होंने इस नियुक्ति को जांच को प्रभावित करने और राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास बताया है।

इस अन्याय के खिलाफ और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए 19 तारीख को शाम 5:30 बजे राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स (मूर्ति के पास) एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

इस मौके पर राजकुमार जी ने वी.आई.पी. दुष्यंत गौतम को गवर्नर पद से हटाने की मांग को मजबूती से उठाया।
साथ ही कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने राज्य सरकार पर आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

लालचंद शर्मा जी ने सभी व्यापारी बंधुओं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेरों से अपील की है कि वे समय पर पहुँचकर अंकिता को सच्ची श्रद्धांजलि दें और वी.आई.पी. दुष्यंत गौतम को गवर्नर पद से हटाने की मांग को उठाया।

इस मौके पर पार्षद विरेंद्र बिष्ट, प्रमोद गुप्ता, निखिल कुमार, अर्जुन सोनकर, सुशील कुमार गुप्ता मौजूद रहे और कांग्रेस के कार्यकर्ता राजेंद्र चौहान, गुरचरण कौशल, शोभा राम, कुलदीप चौधरी, राम कपूर, अजीत सिंह, अनूप रावत, विजेंदर बिष्ट, इसरार अहमद, दीपक चौहान, अल्पना जंडली, देवेंद्र कौर, सुनील कुमार बंगा, कैलाश अग्रवाल, गिरने सिंह, मनीष गर्ग, चमन लाल, अमीर खान, यशपाल छाबड़ा, राजेंद्र ममगई, राजेंद्र सिंह घई, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *