अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने उत्तराखंड युवा इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषि – hindikhabar24x7.com

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने उत्तराखंड युवा इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषि

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सिंघल जी की संस्तुति पर उत्तराखंड(IVF) के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने उत्तराखंड युवा इकाई का विस्तार करते हुए नई प्रांतीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति और दिशा-निर्देशों के अनुसार समाज के युवाओं को एकजुट करने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ऊर्जावान चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस नई कार्यकारिणी में श्री सचिन गुप्ता ने श्री आकाश गुप्ता को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा समाज के कोषाध्यक्ष के कुशल प्रबंधन के लिए श्री शिवम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


कार्यकारिणी के सुचारू संचालन और प्रांतीय स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आठ उपाध्यक्ष और दो मंत्रियों की भी घोषणा की गई है, जो इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष:
* श्री अमन गुप्ता
* श्री आनंद गर्ग
* श्री पर्व मित्तल
* श्री सुशील अग्रवाल
मंत्री:
* श्री नीरज गर्ग
* श्री राहुल गुप्ता
* श्रीमती वैशाली बंसल
•सोमित गर्ग
इसके साथ ही कार्यकारिणी में श्री मोहित अग्रवाल और श्री वैभव गुप्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि यह नई टीम उत्तराखंड के सभी जिलों में वैश्य युवाओं को एक मंच पर लाने, व्यापारिक व शैक्षणिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *