देहरादून में 18 नवंबर को होगा द्वितीय एल.पी. सुंद्रियाल मेमोरियल अंडर-17 बालक हैंडबॉल टूर्नामेंट – hindikhabar24x7.com

देहरादून में 18 नवंबर को होगा द्वितीय एल.पी. सुंद्रियाल मेमोरियल अंडर-17 बालक हैंडबॉल टूर्नामेंट

​उत्तरांचल हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा हमारे प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री एल. पी. सुंदरियाल की पावन स्मृति में “द्वितीय “श्री एल. पी. सुंद्रियाल मेमोरियल अंडर-17 (बालक) हैंडबॉल टूर्नामेंट” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 18 नंबर 2026 दिन रविवार को श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम के मैदान पर आयोजित की जा रही है
महोदय जैसा कि आपको ज्ञात है ​स्वर्गीय श्री एल. पी. सुंद्रियाल जी का शारीरिक शिक्षा और खेल जगत के विकास में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनके समर्पण और स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस खेल स्पर्धा में आपकी गरिमामयी उपस्थिति खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करे।
​आशा है कि आप अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर हमारे युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करने हेतु अपनी उपस्थिति एवं सहयोग हमें अनुगृहीत करेंगें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *