प्रेमनगर के शिवपुरी लेन-2ई में विधायक निधि से बनने वाली सीसी सड़क का माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने किया शिलान्यास - hindikhabar24x7.com

प्रेमनगर के शिवपुरी लेन-2ई में विधायक निधि से बनने वाली सीसी सड़क का माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने किया शिलान्यास

आज प्रेमनगर जनरल विंग स्थित शिवपुरी लेन-2ई में विधायक निधि से निर्मित की जाने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का माननीय कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय निवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *