कैंट विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के आगमन पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को उनकी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री नितिन नवीन जी ने संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा जनहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह, ऊर्जा एवं नवीन प्रेरणा का संचार हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा एवं नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।