क्लेमेंटाउन छेत्र के ‘दयानंद कन्या इंटर कॉलेज’ में सामाजिक कार्यकर्ता श्री अभिषेक परमार जी के प्रयास से कन्याओं को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी द्वारा #सैनिटरी_पैड_वितरण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन करवाया गया …
इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म #स्वच्छता_के_प्रति_जागरूक करना तथा मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पैड के उपयोग के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में श्री अभिषेक परमार जी,ग्राफिक यूनिवर्सिटी के श्री आदित्य हरबोला, सुश्री निधि जोशी, श्री चंदन राइ और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता नैथानी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों के प्रति भी जागरूक किया गया।