गुरु सिख एड सोसाइटी के सेवा कार्यों की सराहना, बच्चों को बांटी गई किताबें और आर्थिक सहायता

गुरु सिख एड सोसाइटी द्वारा आयोजित सामाजिक सेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजकुमार जी ने की। कार्यक्रम में संस्था के कार्यों की व्यापक सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को किताबें, नोटबुक और कॉपियां वितरित की गईं, वहीं बुजुर्गों और बीमार लोगों की सहायता करते हुए कई जरूरतमंदों को आर्थिक मदद भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर चकराता विधायक ने एक बीमार जरूरतमंद व्यक्ति को मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर भी चर्चा की।

मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह जी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता कई समस्याओं से जूझ रही है और सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। इसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार जी ने अपने वक्तव्य में पेपर लीक और शिक्षा के बाजारीकरण जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन सोम प्रकाश वाल्मीकि जी ने किया। इस दौरान जसविंदर सिंह गोगी, राजीव मेहराशी, मदन सिंह सहित कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गुलशन सिंह और उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और समाज सेवा के इन प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *