16 वा स्कूल स्पोर्ट्स एजुकेशन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया नेशनल जो मथुरा मे हुआ है उत्तराखंड की कबड्डी टीम व एथलीट टीम बैडमिंटन टीम ने परचम लहराया
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून की छात्राओं ने एक बार फिर अपने स्कूल का नाम व उत्तराखंड का नाम रोशन किया है अंतर्राष्ट्रीय कोच डॉक्टर हरेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में उत्तराखंड की टीम ने कबड्डी में उड़ीसा और हरियाणा को हराकर अंडर-17 में चैंपियन बनी हरियाणा नॉकआउट मुकाबले में बाहर हुई और उड़ीसा को 32, 19 से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया कबड्डी टीम में अंदर-17 में टीम की कप्तान वैष्णवी के कुशल नेतृत्व में टीम का प्रतिनिधित्व किया चांदनी के अच्छे प्रयासों से और टेक्निकल प्वाइंट से चांदनी ने अपनी टीम को विजय दिलाई और आरुषि तोमर ने अपना 100% देकर इन तीनों लोगों ने टीम के प्रति पूरा सहयोग देकर उड़ीसा की टीम को पूरी तरह से बैक फुट ला दिया इस टीम इस प्रकार
वैष्णवी कप्तान, चांदनी ,आरुषि तोमर ,आराधना ,सुनीमा ,राधिका, वैष्णवी ,अंजली यादव ,अंशिका कुकरेती
अंडर 17 बैडमिंटन में दीपांजलि यादव ने भी नॉकआउट मुकाबले में गोल्ड मेडल प्राप्त किया
एथलेटिक्स टीम ने 100 मीटर अंदर 14 में दिव्यांशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया
400 मीटर में नीतू यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया
800 मीटर में अंडर 14 में प्रिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया
जीविका ने अंडर 17 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया
और 1500 मीटर में मानवी ने अंडर 17 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया
अर्चना ने अंडर 12 में 1500 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया
और सुपर फाइटर रेसर सोनाक्षी ने 3000 मीटर में स्टार गोल्ड मेडल प्राप्त किया
यह उत्तराखंड के लिए बड़ा सुनहरा दिन था इस टीम के मुख्य कोच अंतरराष्ट्रीय धावक व कोच डा हरेंद्र सिंह चोधरी का सपना 2036 ओलंपिक है क्योंकि उनका सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद है कि उत्तराखंड की बालिका ज्यादा से ज्यादा 2036 ओलंपिक का भारत का प्रतिनिधित्व करें इसके लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं और लगातार खेल की पाठशाला में बालिकाओं को प्रेरित कर रहे हैं और उत्तराखंड के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं हरेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कहीं बालिका अपना लोहा बनवा चुकी
… खेल की पाठशाला पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून