श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर की श्रीरामलीला महोत्सव -2026 की आमंत्रण पुस्तिका का हुआ विमोचन

श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा द्वितीय नवरात्रे दि०12 अक्टूबर 2026 से शुभारम्भित श्री रामलीला महोत्सव -2026 की आमंत्रण पुस्तिका का विमोचन श्रीरामलीला रंगमंच पर ट्रस्ट के संरक्षक जयभगवान साहू, प्रधान योगेश अग्रवाल, एडवोकेट, उप प्रधान संजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य अमन कन्नौजिया,आदित्य गुप्ता, मोहित अग्रवाल आदि की गरिमामई उपस्थिति में विमोचन किया गया। प्रधान योगेश अग्रवाल ने बताया कि दि०12 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले श्री रामलीला महोत्सव -2026 की तैयारी हेतु रिहर्सल आज दि० 01 अक्टूबर 2026 से लीला मंचन स्थल पर ही प्रारंभ होने जा रही है जिस हेतु सभी पात्रों के समय पर पहुंचने की सूचना प्राप्त हो चुकी है। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर के मंत्री अजय गोयल तथा कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अतिथियो तथा दर्शकों की मांग पर इस वर्ष की श्री रामलीला मंचन हेतु मंच को काफी बड़ा बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य अमन कन्नौजिया ने बताया कि शासन प्रशासन स्तर से आयोजन की आवश्यक सभी अनुमति की प्रक्रिया जारी है। वरिष्ठ संरक्षक श्री विजय जैन ने श्री रामलीला महोत्सव के श्रृद्धालू दर्शकों तथा अतिथि से उनकी उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *