उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 जून 2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , राजपुर रोड, देहरादून में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
सचिव महोदया द्वारा उपस्थित विद्यालय की बालिकाओं और आसरा ट्रस्ट की बालिकाओं को उक्त विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष पर्यावरण के संबंध में समाज के प्रति जागरूक करना है, जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1972 में स्टॉकहोम सम्मलेन में किया गया तथा प्रथम आयोजन वर्ष 1974 को मनाया गया। इस वर्ष 2026 की थीम के बारे में बताया गया और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, अधिक पौधारोपण और प्लास्टिक के कम उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनते हुए अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा सचिव महोदया द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, पोश और पॉक्सो एक्ट, महिलाओं और बालकों के विधिक अधिकार और आदि अन्य आवश्यक विषयों पर जानकारी दी। सचिव महोदया द्वारा पर्यावरण में पेड़ के महत्व के सम्बन्ध में बताया गया कि पेड़ से ऑक्सीजन मिलता है, जिसका महत्व मानव जाति को कोरोना जैसी महामारी में हुआ। इस तरह आज के कार्यक्रम में सभी को पर्यावण दिवस के आवश्यकता के महत्व के सम्बन्ध में जानकारी दी और सचिव महोदया द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
आज के कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई, डॉक्टर हरेंद्र चौधरी अंतर्राष्ट्रीय कोच अंतर्राष्ट्रीय नेआज दिनांक 5 जून 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई व अंतर्राष्ट्रीय कोच डॉक्टर हरेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में पौध रोपण किए गए हैं और स्कूल की बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई जी ने बताया
एक पौधा, एक जीवन: आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और जीवन देगा।
धरती का श्रृंगार: पेड़-पौधे इस धरती का आभूषण हैं, इन्हें लगाना हमारा कर्तव्य है।
ग्लोबल वार्मिंग का समाधान: प्रदूषण और बढ़ते तापमान से लड़ने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका पौधारोपण है।
“आदरणीय साथियों, आज विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर हम सब यहाँ सिर्फ एक पौधा नहीं लगा रहे हैं, बल्कि पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य की नींव रख रहे हैं।
प्रकृति हमें जीवन देती है, और आज वक्त है कि हम प्रकृति को उसका हरा-भरा रूप वापस लौटाएं।
डा हरेंद्र सिंह चोधरी अंतर्राष्ट्रीय भारतीय कोच ने पर्यावरण के बारे में बहुत कुछ बताया और संकल्प भी कराया आइए संकल्प लें कि हम न केवल आज पौधे लगाएंगे, बल्कि एक माता-पिता की तरह उनकी देखभाल भी करेंगे ताकि वे बड़े होकर घने पेड़ बन सकें। पेड़ बचेंगे, तो ही हमारा कल बचेगा।
” विश्व पर्यावरण के बारे में
“धरती को हरा-भरा बनाएं, पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाएं।”
“पेड़-पौधे हैं वरदान, इनसे बचती है इंसानी जान।”
“एक घर, एक पेड़, यही है पर्यावरण का सच्चा मेल।”
📌 पौधे लगाने के बाद ध्यान रखने योग्य बातें
नियमित सिंचाई: पौधे को उसकी जरूरत के अनुसार रोज पानी दें।
सुरक्षा कवच: ट्री-गार्ड या बाड़ लगाकर छोटे पौधों को जानवरों से बचाएं।
खाद और मिट्टी: शुरुआत में जैविक खाद का उपयोग करें ताकि जड़ें मजबूत हों। इस अवसर पर छात्राये अंशिका कुकरेती, दीपांजलि यादव, वैष्णवी कबड्डी कप्तान, सोनाक्षी, मानवी ,जीविका अर्चना ,प्रिया दीक्षा भट्ट ,आराधना ,आरुषि तोमर, नीतू यादव, काजल ,बबीता प्रिंसी, वैष्णवी ,दिव्या ,अन्य बालिका की उपस्थिति रही
उक्त कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिंह रावत द्वारा अपना सहयोग दिया गया।