नमो ऐप को लेकर भाजपा की बैठक, देहरादून की पांचों विधानसभाओं में संयोजक-सहसंयोजक घोषित

देहरादून उत्तराखण्ड सरकार में राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष राज्य मंत्री एव नमो एप की देहरादून महानगर की संयोजक श्रीमती विनोद उनियाल ने आज दोपहर एक बजे भाजपा महानगर कार्यालय में नमो एप के सम्बन्ध में बैठक एव महानगर में आने वाली पांचो विधान सभा के नमो एप संयोजक, सह संयोजक की घोषणा करते हुये बताया की देश भर में नमो ऐप के माध्यम से जनहित और विकास कार्यों से जुड़े सर्वेक्षण व कार्यक्रम समय-समय पर संचालित किए जाते हैं, जिससे नागरिकों को सीधे जोड़ा जाता है। नमो ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है। इसके माध्यम से आम जनता, छात्रों, किसानों और कार्यकर्ताओं को देश व राज्यों के राजनीतिक घटनाक्रम, योजनाओं, और सीधे संवाद या सुझाव भेजने की सुविधा मिलती है।

उत्तराखंड में समय-समय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस ऐप के प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियानों का संचालन किया जाता रहा है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के जरिए देश के विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सीधा संवाद करते हैं। ऐप पर नागरिकों को अपने विचार, सुझाव और प्रेरक जीवन यात्राएं ओपन फोरम पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा की कार्यकर्ता स्वयं और अन्य लोगों को भी इस एप से जोड़कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां घर-घर तक पहुंचाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को रूबरू कराने के साथ आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर विधान सभा के नमो एप संयोजक, सह संयोजक की घोषणा की गई, जिसमे कैंट विधानसभा से संयोजक सूरज सिंह बिष्ट, सहसंयोजक कुमारी मेघा, मसूरी विधानसभा से संयोजक आशीष कौशिक, सह संयोजक अनुराग सिंह, राजपुर विधानसभा से संयोजक मुकुल नैथानी, सह संयोजक संजय कुमार, रायपुर विधानसभा से संयोजक एनके गोसाई, सह संयोजक सुदर्शन चौधरी बनाये गये। बैठक मे मुख्य रूप से सहसंयोजक महानगर देहरादून निरंजन डोभाल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *